Darshan

संत श्री आशारामजी बापू दर्शन 14th May 2015


darshan 14 may

संत श्री आशारामजी बापू मंगलमय दर्शन

संत श्री आशारामजी बापू दर्शन 14th May 2015

पूज्य संत श्री आशारामजी बापू पीड़ित हो रहे है | उन्होंने मीडिया को बताया की पुरानी गाड़ी, पुराना मकान, पुराना शरीर पुचकार के चलाना पड़ता है ७६ साल की उम्र है | इससे बड़ी कोई पीड़ा ही नहीं है |

फिर भी आसाराम बापू मस्त लग रहे है इस पार पूज्य बापूजी ने जवाब दिया की –
मस्त लगूंगा ही ! गुरु का ज्ञान मिला है !

जोधपुर से पूज्य बापूजी के भक्तों ने जिस सड़क से बापूजी की गाड़ी गुजरती है वहा के खड्डे भर दिये ताकि पूज्य आशारामजी बापू को कमर में दर्द ना हो |

पूज्य बापूजी ने कहा कि “कमर दर्द चलता रहेता है | ठीक है | ड्राईवर गाड़ी तेज नहीं चलाता | ”

बापू पर आरोप लगाने वालो को मुहतोड़ जवाब देते हुए पूज्य श्री ने कहा की – “गलत करने वालों को (भगवान) सद्बुद्धि दे और बराबर सजा दे , ये (मै) बोलूँगा | हमने कराया तो मेरे को तो पहले सजा मिले | में कराऊ तो मेरे को १० गुनी सजा मिले |
हमला कराने वाले वे लोग है जिन्होंने मेरे को भेजा | वो अब देखते है की अब, कही जमानत न हो जाये, तो फिर वो करवा देते है | आरोप हम पर लगे इसीलिये तो करवा रहे है, नहीं तो कायको करवाते ?  ”

सब का मंगल ! सब का भला !! चाहने वाले पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने न्यायपालिका के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए व्यंग करते हुए कहा कि – सलमान ने क्या जादू चला दिया ! 20 मिनट भी अन्दर नहीं गया और हम 20 महीने हो गये !! हमारा जमानत के लिए स्पेल्लिंग में कही गलती थी क्या ? ”

लोग पूछते है की बापूजी चमत्कार क्यों नही करते ? जादू क्यों नहीं करते ?

इसपर बापूजी ने कहा की – ” हमारा जादू हमारे लिये नहीं चलता |

पहले भी बापूजी ने कहा था की नाई अपने बाल खुद नहीं काटता, वकील अपना केस खुद नहीं लड़ता और डॉक्टर अपना इलाज खुद नहीं करता इसी लिए बापूजी अपने लिए कोई चमत्कार नहीं करेंगे ”

बापूजी ने मजाक में कहा की – “जादू सलमान से सीखना पड़ेगा ! ”

लोग कहेते है की बापूजी के भक्तो की श्रद्धा टूट रही है और कम होते जा रहे है पर सच तो यह है कि इस बार सवा करोड़ ऋषि प्रसाद संत श्री आशारामजी आश्रम की मासिक पत्रिका की छपाई हुयी है और सब बिक भी जाएगी | कल ही बापूजी ने अपने हाथ में लेके इस मास की ऋषि प्रसाद पत्रिका “बापूजी को जेल क्यों ?” का विमोचन किया था |

पत्रकार ने पूछा की सलमान को बहोत लोग मिलने आये थे आपको कोई फ़िल्मी कलाकार मिलने क्यों नहीं आते ?

बापूजी ने कहा कि हमारे इधर करोड़ो भक्त मिलने को आते है | (किसी कलाकार से कम नहीं है)

पूज्य बापूजी ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सेवा करने के लिए इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि – ” मै तो चाहता हु दो दिन के लिए सिर्फ नेपाल चला जाऊ, बस | नेपाल वालों की सेवा करने के लिए | ”

पत्रकार ने फिर पूछा की बापूजी आप सलमान की तरह जादू क्यों नही चलाते तब बापूजी ने विनोद करते हुए कहा कि – “हमारे को जादू चलाना आता तो 20 महिना थोड़े ही रहते इधर ! सलमान के पास है कुछ ! जय ! जय ! “

Standard