संत श्री आशारामजी बापू को छात्रा के पिता ने दी क्लीनचिट,कहा- मेरी बेटी के साथ नहीं हुआ गलत,मुझ पर बापूजी के खिलाफ बोलने के लिए जोधपुर पुलिस व शाजहाँपुर वाले दवाब डाल रहे थे
संत श्री आशारामजी बापू को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बापूजी सहित उनके पूरे परिवार को किसी-न-किसी मामले में काल्पनिक कहानियाँ बनाकर उन पर तरह तरह के आरोप मढ़ने की साजिस का सच अब सामने आने लगा है|कुछ समय पहले ऐसा आरोप लगाया गया कि मेरठ निवासी शैलेश को संत श्री आशारामजी बापू जी गायब कर दिया है|अगवा कर लिया है|आदि तरह तरह के आरोप लगाए गए और बिना किसी तथ्य के आधार पर कहा गया कि पुत्री के साथ भी संत श्री आशारामजी बापू जी ने गलत किया है और बिना किसी प्रमाण के उसे भी पीडिता कहा गया|लेकिन छात्रा के पिता शैलेश ने मैनपुरी में प्रेस कांफ्रेंस कर संत श्री आशारामजी बापूजी पर लगाए सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी बेटी अभी भी आश्रम के रहकर पढाई कर रही है|उन्होंने कहा कि शाहजहानपुर की लड़की के पिता और जोधपुर पुलिस उन पर दवाब बना रही थी कि वह बापूजी के विरोध में बोले बापूजी के खिलाफ बयान दे|मंगलवार को मैनपुरी दीवानी के सभागार में अधिवक्ताओ के बीच पहुचे श्री शैलेश शुक्ला ने कहा कि वे गायब नहीं हुए थे|न ही उनकी पत्नी और बच्चे गायब है|उनकी बेटी अभी भी छिन्दवाडा स्थित गुरुकुल में रहकर पढाई कर रही है|उनकी पुत्री के साथ संत श्री आशारामजी बापूजी ने कोई गलत काम नहीं किया है|न संत श्री आशारामजी बापू या उनके समर्थकों ने उन्हें प्रताड़ित किया|संत श्री आशारामजी बापूजी को उन्होंने कहा कि वे तो मेरे गुरुदेव है|शैलेष कुमार ने कहा कि मेरे घर रोज दो चार लोगों को भेजा जा रहा था!उल्टा सीधा धमकाया जा रहा था! भिन्न भिन्न तरह के प्रलोभन दिए जा रहे थे|शाहजहांपुर निवासी जो लड़की आरोप लगा रही है|उसके परिवार के लोग ही मुझ पर पर दवाब बना रहे है|कि वे संत श्रीआशारामजी बापूजी के खिलाफ उनका साथ दे|उन्होंने बताया कि जोधपुर पुलिस का जाँच अधिकारी दिन में दस दस बार फोन करके संत श्री आशारामजी बापूजी के खिलाफ बयान देने का दवाब बना रहा है|इसी दर से वे परिवार सहित बसंत विहार सिविल लाइन मेरठ चले गए थे|कुछ दिनों के लिए वे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे|अब परिवार सहित अपने गाव आ गए है|